A2Z सभी खबर सभी जिले कीदेशमध्यप्रदेश

कटनी। कन्हवारा की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

कटनी मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कन्हवारा की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वार्ड क्रमांक 13–14 के करूहा मार्ग की बदहाल स्थिति के विरोध में क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ युवा कांग्रेस ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की है।

कन्हवारा की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

कटनी।
कटनी मुड़वारा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कन्हवारा की जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। वार्ड क्रमांक 13–14 के करूहा मार्ग की बदहाल स्थिति के विरोध में क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ युवा कांग्रेस ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की है।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा (अंशु) के नेतृत्व में क्षेत्र की महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और बच्चे वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं युवा साथियों के साथ जिला पंचायत सीईओ कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि एक माह के भीतर ठोस कार्यवाही कर सड़क निर्माण कराया जाए।

Related Articles

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के दिनों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया, तो जनहित में चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

साथ ही इस गंभीर समस्या को लेकर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक श्री संदीप जायसवाल को भी पत्र प्रेषित कर मामले में संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही की मांग की गई है।

ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन और जनप्रतिनिधि जल्द ही इस समस्या का समाधान करेंगे और उन्हें बदहाल सड़क से राहत मिलेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!