मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
बड़वानी में विकसित भारत संकल्प सभा सेवा संकल्प ज्योति यात्रा निकाली गई हजारों कार्यकर्ता और हितग्राही पहुंचे।नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि🌹🌹🌹👏नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जानबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तारबड़वानी में विकसित भारत संकल्प सभा सेवा संकल्प ज्योति यात्रा निकाली गई हजारों कार्यकर्ता और हितग्राही पहुंचे।नाना पाटेकर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि🌹🌹🌹👏नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन, कार्डियक अरेस्ट ने ली जानबड़वानी में 25 अक्टूबर को माँ त्रिवेणी माता का विशाल भंडारा तैयारीयोग्य को लेकर समिति ने की बैठक शरद पूर्णिमा की रात में दूध की प्रसादी की मिलेगी।बड़वानी बिना डीजे शांतिपूर्वक झांकी पर हनुमान मण्डल का सम्मान,s,p, ने सोफा प्रशंसा पत्र।बड़वानी,, तलून के खाटू श्याम जी मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।विंध्य सेना ने एडवोकेट रोहित कुमार मोदनवाल का किया स्वागत, युवाओं से किया संवादपांढुर्णा जिले में प्रशासन सक्रिय: सांदीपनि स्कूलों के लिए 51 बसें, मतदाता सूची के लिए विशेष शिविर, जनगणना का प्रशिक्षण और अवैध शराब पर कार्रवाईपटेल कॉलोनी में विकास की नई राह, पेवर्स कार्य का शुभारंभस्वार में युवती के अपहरण-दुष्कर्म मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
A2Z सभी खबर सभी जिले कीप्रताप गढ़

*लाश पर राजनीति न करें, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग करें : बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी*

*लाश पर राजनीति न करें, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग करें : बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी*
WhatsApp Facebook

*लाश पर राजनीति न करें, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग करें : बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी*

प्रतापगढ़। लीलापुर कोतवाली क्षेत्र में सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड को लेकर बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल के अध्यक्ष एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह मृतक के शव को लेकर राजनीति की जा रही है, वह बेहद दुखद और अन्यायपूर्ण है। उन्होंने सौरभ विश्वकर्मा को सभ्य, सुशील और सज्जन परिवार का युवक बताते हुए कहा कि उसकी ससुराल उनके गांव में है।

बिंदेश्वरी प्रसाद तिवारी ने क्षेत्रीय विधायक और अन्य नेताओं से अपील की कि मृतक चाहे किसी भी समाज से आता हो, उसके नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से न्यायालय, जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षक पर भरोसा रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि लीलापुर एसएचओ और सीओ सिटी से बहस या भिड़ंत करने से पुलिस को निष्पक्ष कार्रवाई करने में कठिनाई हो सकती है। नेताओं से उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने और हरसंभव मदद करने का अनुरोध किया।

उन्होंने मीडिया कर्मियों से भी अपील की कि ऐसे वीडियो साझा न करें, जिनसे जांच और प्रशासनिक कार्रवाई प्रभावित हो। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मुकदमे का शीघ्र निस्तारण कराया जाए। उन्होंने दोहराया कि मृतक की लाश पर राजनीति नहीं, बल्कि न्याय होना चाहिए।