A2Z सभी खबर सभी जिले की

बासमती धान में गुड एग्रीकल्चरल प्रैक्टिसेज व सुरक्षित कीटनाशक प्रयोग पर जागरूकता गोष्ठी हुई आयोजित

अलीगढ़ न्यूज

अलीगढ़ 03 सितम्बर 2025 उद्यान विभाग सभागार में बासमती निर्यात विकास फाउंडेशन की ओर से कीटनाशकों का सुरक्षित व विवेकपूर्ण प्रयोग एवं गुड एग्रीकल्चरल प्रैक्टिसेज विषय पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में कृषि विभाग के मंडल व जिला स्तरीय अधिकारी, मंडी समिति, उद्यान विभाग, एफपीओ, वैज्ञानिकों व किसानों ने भाग लिया।

          कार्यक्रम में केवीके के डॉ0 अनंत कुमार ने वैकल्पिक रसायनों की जानकारी दी। ब्रज किसान एफपीओ से संतोष कुमार ने जैविक विधियों से बीज उपचार व परिपक्वता की प्रक्रिया बताई। कोमलिका एफपीओ आर.पी. पचौरी ने रसायन-मुक्त उत्पादों के निर्यात पर विचार साझा किए।

Related Articles

          एपीडा वैज्ञानिक नेत्रपाल शर्मा ने बासमती धान की उन्नत प्रजातियों, रोग-कीट नियंत्रण के जैविक उपायों व निर्यात संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी। संयुक्त कृषि निदेशक ने किसानों को जैविक व सुरक्षित पद्धतियां अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Back to top button
error: Content is protected !!