

श्याम तमोलिया बने खण्डेलवाल भरतपुर डीग ज़िलाअध्यक्ष,जगह जगह हुआ स्वागत
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – खण्डेलवाल भरतपुर डीग जिला के संम्पन्न हुए 09 / 11/ 2025 के चुनाव में कामां के श्याम तमोलिया को जिलाध्यक्ष चुना गया ! श्याम तमोलिया जो कि कामां खण्डेलवाल समाज के वर्तमान सरंक्षक के पद पर भी मौजूद हैं उन्हें भरतपुर डीग जिला की भी जिम्मेदारी समाज के गणमान्य समाजबंधुओ के समक्ष सौंपी गई ! श्याम तमोलिया के अध्यक्ष बनते ही कामां समाज मे खुशी की लहर दौड़ गयी ! समाज बंधुओं द्वारा उनको दुपट्टा माला पहना शुभकामनाएं दी गईं ! जिला डीग के कार्यकारी अध्यक्ष खेमराज खण्डेलवाल मातुकी वालो ने दूरभाष व शोशल मीडिया के द्वारा उनको शुभकामनाएं प्रेषित की ! श्याम तमोलिया का जगज जगह स्वागत किया गया •!