A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर डेंगू एवं चिकनगुनिया जैसी संचारी बीमारियों की रोकथाम और जनजागरूकता को लेकर संगोष्ठी एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आशा एवं एएनएम कार्यकर्ता सहित नगर क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Related Articles

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पुष्पेन्द्र कुमार ने डेंगू रोग पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण देते हुए कहा कि डेंगू से बचाव के लिए घरों और आसपास जलभराव न होने देना, साफ-सफाई बनाए रखना तथा मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने लोगों से कूलर, गमले, टायर और अन्य पात्रों में जमा पानी की नियमित सफाई करने तथा स्वास्थ्य विभाग के जागरूकता अभियान में सहयोग करने की अपील की।

वहीं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने डेंगू के लक्षण, जांच और उपचार की जानकारी देते हुए कहा कि समय पर पहचान और उपचार से बीमारी की गंभीरता को कम किया जा सकता है। उन्होंने बुखार आने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी।

कार्यक्रम का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी आर.के. यादव ने किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद, पशुपालन विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जल संस्थान समेत अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने डेंगू नियंत्रण के लिए समन्वित प्रयासों पर जोर दिया।

अंत में उपस्थित सभी लोगों को डेंगू रोकथाम एवं जनजागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई और आमजन से स्वच्छता अपनाकर मच्छरजनित रोगों के उन्मूलन में सहयोग करने की अपील की गई।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!