

सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर फर्जी विज्ञापन डाल ठगी करते 6 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – डीग जिले के कामा विधानसभा क्षेत्र के जुरहरा थाना पुलिस ने 6 युवकों को साइबर ठगी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अभी सूट-सलवार और साड़ी बेचने के नाम पर 25 लाख की ठगी कर चुके हैं। जुरहरा थाना अधिकारी अमित चौधरी ने बताया कि कल मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि सकिल होटल के पास जुरहरी गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग साइबर ठगी कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। 6 लोग मोबाइल चलाते हुए नजर आये। जिसके बाद पुलिस की टीम ने सभी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम मोहब्बत, यूनुस, असगर, आकिल, आकिल और रसीद निवासी गांवड़ी गांव होना बताया। सभी युवकों की तलाशी ली तो, उनके पास से 5 चोरी के मोबाइल और 8 फर्जी सिम जब्त किए गए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर फर्जी विज्ञापन डालते हैं। जिसमें वह लोगों महंगे सूट-सलवार और साड़ी सस्ते दामों में बेचने का झांसा देते हैं। आरोपियों ने बताया है कि वह अभी तक करीब 25 लाख की ठगी कर चुके हैं।