

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। सब्जी लेने कस्बे आ रहे बिजली विभाग के कर्मचारियों को टैम्पो ने टक्कर मार दी जिससे दोनों बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिमौली में बिजली विभाग में काम करने वाले महेश (26)पुत्र अच्छे लाल निषाद और काली चरण (24)पुत्र कुदऊवा बाइक से सब्जी लेने मौदहा आ रहे थे तभी सामने से आ रही टैम्पो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहाँ से दोनों को गंभीर चोँटोँ के चलते प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दोनों को गंभीर चोँटेँ बताई जा रही हैं।