पोरबंदर की 84 कोस पदयात्रा ने कामवन विराजित श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थलियों क़े दर्शन किये
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां डीग जिले के कस्वा कामां कामवन धाम में पोरबंदर की 84 कोस पदयात्रा ने कामवन विराजित श्रीकृष्ण की क्रीड़ास्थलियों क़े दर्शन किये!
गोस्वामी पोरबंदर क़े पावन सानिध्य में हजारों गुजरात क़े वैष्णवों की 84 कोस पदयात्रा कर रहे वैष्णवों ने यात्रा क़े द्वितीय दिवस तीर्थराज विमलकुण्ड ,मुख्य मन्दिर विमल बिहारी ,जसोदा व मधुसूदन कुण्ड ,अशोक वाटिका ,सेतुबंध रामेश्वर ,लंका ,गयाकुण्ड ,लुकलुक कुण्ड, मनसा देवी ,चरण पहाड़ी,गोकुल चन्द्रमा जी ,मदनमोहन जी ,चित्रगुप्त मन्दिर ,वृंदादेवी ,गोपीनाथजी ,चौरासी खम्भा क़े दर्शन किये।

