A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :जिलाधिकारी के विजनरी नेतृत्व में हमीरपुर ने रचा नया कीर्तिमान, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में उत्तर प्रदेश में संयुक्त द्वितीय स्थान

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर, 10 फरवरी।जिलाधिकारी हमीरपुर के कुशल, दूरदर्शी नेतृत्व, निरंतर अनुश्रवण तथा विकास कार्यों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के परिणामस्वरूप जनपद हमीरपुर ने जनवरी 2026 की मुख्यमंत्री डैशबोर्ड मूल्यांकन सूची में 94 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश स्तर पर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है।

जिलाधिकारी द्वारा विकास एवं राजस्व विभागों की योजनाओं की स्वयं सूक्ष्म समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण तथा प्रभावी मॉनिटरिंग का ही परिणाम है कि जनपद ने दर्जनों प्रमुख योजनाओं में 10 में से 10 अंक प्राप्त करते हुए ‘ए’ ग्रेड हासिल किया। उनकी ‘जीरो टॉलरेंस’ कार्यशैली ने हमीरपुर को उत्तर प्रदेश के अग्रणी जनपदों की श्रेणी में सशक्त रूप से स्थापित किया है।

Related Articles

जनपद की इस उल्लेखनीय उपलब्धि में उन योजनाओं का विशेष योगदान रहा, जिनमें शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया। ऊर्जा एवं अवस्थापना के क्षेत्र में पंडित दीन दयाल उपाध्याय सोलर स्ट्रीट लाइट, पीएम सूर्य घर–मुफ्त बिजली योजना, बीकेएस ग्राम उन्नति योजना, खराब ट्रांसफार्मर शिकायतों का निस्तारण, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पुलों व सड़कों का निर्माण एवं अनुरक्षण जैसे कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।

कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम-कुसुम, बीज एवं कृषि रक्षा रसायन डीबीटी, एकीकृत बागवानी विकास मिशन, मत्स्य एवं अंडा उत्पादन, पशु टीकाकरण, निराश्रित गोवंश संरक्षण, कृत्रिम गर्भाधान, टेल फीडिंग (रबी) तथा नहरों की सिल्ट सफाई जैसे कार्यों में जनपद को पूर्ण 10/10 अंक प्राप्त हुए।

सामाजिक सुरक्षा एवं शिक्षा के क्षेत्र में भी जनपद का प्रदर्शन सराहनीय रहा। अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं सामान्य वर्ग की छात्रवृत्ति योजनाएँ, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना तथा वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजनाओं (आधार सीडिंग सहित) में शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त हुई। साथ ही प्राथमिक शिक्षा में ‘ऑपरेशन कायाकल्प’, पीएम पोषण विद्यालय निरीक्षण तथा माध्यमिक शिक्षा में ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्य किया गया।

राजस्व एवं जनसेवाओं के क्षेत्र में आय, जाति, निवास एवं सॉल्वेंसी प्रमाणपत्रों का समयबद्ध निर्गमन, एंटी-भूमाफिया अभियान, ई-खसरा (खरीफ एवं रबी), स्वामित्व डैशबोर्ड, भू-लेख, भू-आवंटन-पट्टा, निर्विवाद उत्तराधिकार तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी) में जनपद ने शत-प्रतिशत प्रगति दर्ज की। इसके अतिरिक्त डिजिशक्ति, पीएम स्वनिधि, एनएफएसए लाभार्थी प्रबंधन, मंडी आवक, औषधि एवं खाद्य लाइसेंस प्रक्रिया तथा पेट्रोल पंप सत्यापन जैसे क्षेत्रों में भी पूर्ण अंक अर्जित किए गए।

जिलाधिकारी ने इस उल्लेखनीय सफलता का श्रेय जनपद की पूरी प्रशासनिक टीम को देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयास, पारदर्शिता और जवाबदेही ही इस उपलब्धि की आधारशिला हैं। उन्होंने आगामी माह में जनपद को मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में प्रदेश का प्रथम स्थान दिलाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!