A2Z सभी खबर सभी जिले की

यूकेजी के 5 साल के छात्र की हत्थी वारदात को हॉस्टल के गार्ड ने दिया अंजाम

एस पी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार हुआ था

यूकेजी के 5 साल के छात्र की हत्थी वारदात को हॉस्टल के गार्ड ने दिया अंजाम

एस पी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार हुआ था

जहानाबाद। शहर में 5 दिन पहले गुरुकुल हॉस्टल के वॉशरुम में यूकेजी के 5 साल के छात्र का शव मिला था। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
एस पी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया, छात्र के साथ अननेचुरल सेक्स हुआ था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि हो गई है। वारदात को हॉस्टल के गार्ड ने अंजाम दिया था।उसने पहले बच्चे के साथ अननेचुरल सेक्स किया फिर ब्लेड से उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बताया है कि छात्र उसे नपुंसक कहकर बुलाते थे, इसलिए उसने बच्चे को मार डाला। वारदात वाले दिन आरोपी गार्ड शराब के नशे में था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में छात्र के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के बाद हत्या की पुष्टि हुई है। मामले में हॉस्टल कैंटीन के गार्ड मुकेश कुमार उर्फ सुदामा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। मृतक के पिता के बयान पर कडॉना थाने में FIR दर्ज की गई थी, जिसमें हॉस्टल संचालक तरुण कुमार उर्फ गांधी सर समेत अन्य कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में संचालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Related Articles

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया। जांच के दौरान कैंटीन गार्ड मुकेश कुमार की गिरफ्तारी के बाद पूरी वारदात का खुलासा हो पाया।पूछताछ में आरोपी सुदामा ने बताया, मुझे बच्चों से चिढ़ है। इसकी वजह से मैंने टाउन थाना क्षेत्र से शराब खरीदी और अपने कमरे में बैठकर पिया। इसके बाद मैं अपने हॉस्टल के कमरे में सो रहा था। सभी रात में बच्चों की जोर-जोर से हंसने की आवाज सुनकर बाहर निकला।आरोपी ने बताया, बच्चे अक्सर मुझे नपुंसक कहकर चिढ़ाते थे। इससे मैं मानसिक रूप से आक्रोशित रहता था। मेरी पत्नी भी मुझे छोड़कर जा चुकी थी, जिससे मेरा व्यवहार असामान्य हो गया था। इसी गुस्से और नशे की हालत में मैंने इस अपराध को अंजाम दिया है।

एफ एस एल की टीम द्वारा दोबारा घटनास्थल की जांच में कई अहम साक्ष्य मिले। आरोपी के किचन सिंक से खून के निशान पाए गए। इसके अलावा बाथरूम की खिड़की के बाहर से एक धारदार हथियार बरामद हुआ, जिस पर खून के धब्बे मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में भी आरोपी का व्यवहार संदिग्ध पाया गया है। वह घटना की रात कई बार सीढ़ियों पर ऊपर-नीचे आते-जाते दिखा है। मृतक के पोस्टमॉर्टम के लिए पीएमसीएच में तीन डॉक्टरों का बोर्ड बनाया गया था। रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से अननेचुरल सेक्स और हत्या की पुष्टि हुई है। 6 अप्रैल को बच्चे के दादा ने बताया था, ‘पोते का एडमिशन एक अप्रैल को हुआ था। बच्चे का भाई इसी स्कूल में पहले से क्लास वन में पढ़ता है। सुबह सूचना मिली कि बच्चा सीरियस है आकर देख लीजिए, वहां पहुंचे तो कहा गया कि हॉस्पिटल में है।

हॉस्पिटल गए तो छाती-गर्दन में चाकू के निशान दिखे, कंपाउडर उसके शरीर को पोछ रहा था। शरीर पर कोई कपड़ा भी नहीं था। बच्चे के कमर गर्दन पर चाकू लगा था। घटना को किसने अंजाम दिया है इसका अभी पता नहीं चला है, लेकिन हम तो स्कूल में छोड़ आए थे, तो हमें तो मास्टर से ही पूछना पड़ेगा ना। मुझे तो लगता है कि मास्टर सभी मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। पहले वह नीचे वाले कमरे में सोता था, लेकिन घटना के दिन ऊपर वाले कमरे में सुलाया गया।
दादा ने आगे बताया था, ‘हमें सुबह सूचना मिली कि बच्चा गंभीर हालत में है और तुरंत आने को कहा गया। जब हम अस्पताल पहुंचे तो देखा कि बच्चे की हालत बहुत खराब थी। उसके शरीर पर चोट के निशान होने की बात सामने आई, जिससे हम लोग घबरा गए। हमें पहले बताया गया कि बच्चा कहीं गिर गया है, लेकिन मौके पर स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगा। हम लोगों को यह भी समझ नहीं आ रहा है कि अगर बच्चा एक कमरे में था, तो उसे दूसरे कमरे में कैसे ले जाया गया।

स्कूल प्रबंधन की तरफ से हमें स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे हमारे मन में संदेह पैदा हो रहा है कि कहीं कुछ छिपाया तो नहीं जा रहा है। कुछ लोगों के बीच तरह-तरह की बातें भी चल रही हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए। अगर यह हादसा नहीं है, तो फिर यह कैसे हुआ, इसकी पूरी जांच होनी चाहिए। हमारी मांग है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और जो भी दोषी हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि हमें न्याय मिल सके। गांव के ही बिट्टू कुमार ने बताया था, ‘मृतक के बड़े भाई को लाने के लिए जब हम हॉस्टल पहुंचे तो देखा कि कई जगह खून गिरा हुआ है। उसका कहना है कि हम दोनों भाई एक साथ सोते थे, लेकिन घटना की रात को हमारे भाई को अलग ले जाकर रखा गया था।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!