
घटना की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने दिलाया न्याय का भरोसा
जहानाबाद। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने गुरुकुल हॉस्टल में पांच वर्षीय आशु कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार से मुलाकात की।सांसद पप्पू यादव सीधे बुलाकीबीघा स्थित आशु कुमार के घर गए। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मासूम बच्चे की संदिग्ध मौत बेहद दुखद और गंभीर मामला है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द मामले की जांच पूरी कर दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और न्याय दिलाने का भरोसा भी दिया। मौके पर स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्होंने भी घटना की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की।