A2Z सभी खबर सभी जिले की

अवैध शराब के खिलाफ कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 101 लीटर अंग्रेजी शराब एवं बलेनो कार जब्त,

एक आरोपी गिरफ्तार

डिंडोरी 10 अप्रैल 2026

डिंडोरी। पुलिस मुख्यालय भोपाल से प्राप्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमती वाहनी सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमित वर्मा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डिण्डौरी  सतीश द्विवेदी के निर्देशन में जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली डिण्डौरी पुलिस को दिनांक 09/04/2026 एवं 10/04/2026 की मध्य रात्रि में एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सिल्वर रंग की बलेनो कार (क्रमांक MP 20 ZZ 3373) में एक व्यक्ति जबलपुर रोड से भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर डिण्डौरी की ओर आ रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस द्वारा मस्जिद मोहल्ला क्षेत्र में घेराबंदी की गई, जहां से आरोपी अर्पित चौकसे (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम कछराटोला, थाना करनपठार को गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

*जप्ती विवरण:*

एक सिल्वर रंग की बलेनो कार (कीमत लगभग ₹10,00,000),दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹1,30,000),नगद राशि ₹1,700

12 पेटी अंग्रेजी शराब (कुल मात्रा 101.880 लीटर, कीमत लगभग ₹94,888)कुल जप्ती मूल्य लगभग ₹12,26,588 आँका गया है।

पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध शराब के स्रोत एवं नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की जा रही है, जिससे इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है।

*उल्लेखनीय योगदान:*

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में पुलिस टीम के सदस्य—सउनि दिलीप झारिया, प्रआर देवेन्द्र पटले, हनुमान सिंह, दिलीप पटेल, आरक्षक श्याम तिवारी, सतेन्द्र डहेरिया, विशाल पटेल, प्रवेश पटेल, दिलीप सनोडिया, अवशीष पटेल एवं आशीष घरडे की सराहनीय भूमिका रही।

*पुलिस का संदेश:*

डिण्डौरी पुलिस अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि इस प्रकार की गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!