A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :एजेंसी में सिलेंडर खत्म होने से उपभोक्ताओं में मची अफरा तफरी 

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । बुधवार को कस्बे की एक मात्र गैस एजेंसी में गैस नहीं आने से कस्बे में हड़कंप मच गया। लोग दिनभर गैस एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर रहे। मंगलवार को वितरण के बाद बचे आधा सैकड़ा गैस सिलेंडर ही बुधवार को सुबह बट सके। इसके बाद गैस नहीं होने की बात कहकर ग्राहकों को लौटा दिया गया।

कस्बे की एक मात्र गैस एजेंसी में गत शनिवार के बाद मंगलवार को एक ट्रक में 400 सिलेंडर प्राप्त हुए थे जिनका वितरण मंगलवार को किया गया था। करीब 50 सिलेंडर ही भर सके थे। जिनको बुधवार को बांटा गया था। इसके बाद सिलेंडर खत्म होने की बात कह दी गई। इससे ग्राहक दिन भर परेशान रहे।

Related Articles

गैस एजेंसी संचालक मनोज कुमार पालीवाल ने बताया कि बुधवार को उन्नाव डिपो से गाड़ी नहीं प्राप्त हुई है गुरुवार को आने की उम्मीद है गाड़ी आने पर ही ग्राहक सिलेंडर प्राप्त होंगे। उन्होंने बताया कि ओटीपी जनरेट होने के बाद ओटीपी लेकर सिलेंडर देने के निर्देश है। जिसका कडाई के साथ अनुपालन किया जा रहा है।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!