A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:लोकतंत्र सेनानियों को एसी और वोल्बो बसों में यात्रा की सुविधा

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

हमीरपुर।उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन विभाग ने एक आदेश जारी कर कहा है कि लोकतंत्र सेनानियो को उनके एक सहयोगी के साथ परिवहन विभाग की सभी बसो मे यात्रा सुविधा प्राप्त है । विभाग मुख्यालय द्वारा सभी क्षेत्रीय प्रबंधक तथा सहायक क्षेत्रीय प्रबंधको को पत्र संख्या 366 सीएसी/ 25-1007 सीएसी/2008 जारी कर कहा गया है कि लोकतंत्र सेनानियो को उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की सभी बसो मे एक सहयोगी के साथ यात्रा सुविधा प्रदान की गई है । परिवहन विभाग की ए सी वोल्वो तथा प्लेटिनम बसो सहित साधारण बसो मे लोकतंत्र सेनानी एक सहयोगी के साथ यात्रा करने के लिये पात्र है । पत्र मे कहा गया है कि इस प्रकार की शिकायते प्राप्त हुई है जिनमे बताया गया है कि ए सी बस वाले लोकतंत्र सेनानियो को यात्रा करने मे परेशानी उत्पन्न करते है । अतः भविष्य मे यह सुनिश्चित किया जाये कि लोकतंत्र सेनानियो को परिवहन विभाग की सभी प्रकार की बसो मे एक सहयोगी के साथ यात्रा मे किसी प्रकार की कठिनाई न होने पाये ।

लोकतंत्र सेनानी समिति के प्राॅतीय उपाध्यक्ष चंद्रपाल सचान तथा देवी प्रसाद गुप्ता ने परिवहन निगम के इस आदेश का स्वागत करते हुये सराहना की है ।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!