
डिंडोरी।मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं माननीय प्रधान जिला एवं रात्र न्यायाधीश श्रीमति शशिकांता वैश्य के निर्देशानुसार व न्यायधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री आशीष कुमार केशरवानी की उपस्थिति में आज दिनांक 17.12.2026 को पी. एम. की केन्द्रीय विद्यालय जिला डिण्डौरी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजित शिविर में श्री आशीष कुमार केशरवानी, सचिय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, डिण्डौरी ने उपस्थित छात्र छात्राओं को बताया कि नालसा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली बाल विवाह की रोकथाम के लिए ASHA JAwarness, Support, Help. & Action) यूनिट के जरिए 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। उन्होने बताया कि विाह हेतु लड़की के लिए 18 वर्ष एवं लड़के के लिए 21 वर्ष होती है. उक्त आयु से कम आयु के लड़के या लड़की का विवाह कराया जाना दण्डनीय अपराध है। बाल विवाह की घटनाओं की सूचना चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर 1008 पर कर सकते है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं से बाल विवाह रोकथाम के लिये गांव-गांव में लोगों को जागरूक करने का आव्हान किया। इस दौरान उन्होने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं, बच्चों के मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाएँ योजना 2015. लैंगिक अपराध से बालकों कर सरक्षण अधिनियम 2012 मोटर वान अधिनियम, जागृति व डॉन अभियान के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
इस दौरान न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कहानी कथन, निबंध लेखन व रोल प्ले के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कहानी कथन हेतु आयुषी दीक्षित, परिधि चौबे व प्रद्युम्न रघुवशी को, निबंध लेखन हेतु आरुण्या सैयाम, रेवाशी पाण्डेय व मनस्वी को कमश प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर एव गुड एच बेड ट्य विषय पर आयोजित रोल प्ले हेतु नमानी अवधिया, दर्शिका, अविका सोनी, रूपाली प देव्याशी को प्रमाण पत्र व मोमेन्टो प्रदान किये गये। आयोजित शिविर में जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सुमन परस्ते, पी.एम. श्री केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य सुनील सोनी, असिस्टेंट डायरेक्टर सेन्ट्रल ब्यूरो कम्यूनिकेशन प्रयाग माण्डले, प्रभारी सीबीसी जबलपुर संदीप चौरसिया, पीजीटी केन्द्रीय विद्यालय मुकेश निगम सहित उत्कृष्ट विद्यालय डिण्डौरी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय प्राचीन डिण्डौरी, सेंट एंजिल विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षकगण विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।