A2Z सभी खबर सभी जिले की

ग्रामीण कलाकारों के द्वारा बनाया गया 51 फीट का रावण

बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया विजयदशमी का पर्व

नरसिंहगढ़। ग्राम श्यामपुरा में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भारतीय संस्कृति के पर्व विजयदशमी के अवसर पर श्री बजरंग बाण समिति के तत्वदान में स्थानीय कलाकारों द्वारा 51 फीट का श्री बजरंग परायण समिति एवं ग्रामीणों के सहयोग से 51 फीट का आकर्षक रावण बनाया गया है । स्थानीय कलाकारों द्वारा अपने भारतीय संस्कृति को जीवंत बनाए रखने के लिए बिना किसी शासकीय सहयोग के प्रतिवर्ष रावण का निर्माण किया जाता है साथ ही रावण दहन के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन श्री बजरंग परायण समिति के द्वारा किया जाता है । जिसको देखने के लिए आसपास के ग्रामीण क्षेत्र से लोग आते हैं । समिति सदस्यों ने बताया कि यह हमारी परंपरा है और लगभग पिछले 40 वर्षों से निरंतर श्यामपुरा में रावण निर्माण और रावण दहन किया जा रहा है पूर्व में रावण निर्माण के लिए ग्राम पंचायत द्वारा आर्थिक सहयोग किया जाता था लेकिन पिछले कुछ वर्षों से किसी प्रकार का सहयोग प्राप्त नहीं होता इसलिए स्थानीय कलाकारों द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से ही रावण का निर्माण किया जाता है रावण बनाने वाले कलाकारों में *गणपतलाल जाटव, पर्वतसिंह परिहार, हरिओम जाटव, प्रकाश शाक्यवार* की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिसमें श्री बजरंग परायण समिति के अध्यक्ष मोहनलाल कारपेंटर एवं सदस्य सूरजसिंह जाटव, कमलेश जाटव, सुजानसिंह जाटव, कपिल जाटव, कुंदन जाटव, संजय कारपेंटर, दीपक कारपेंटर, निक्की शाक्यवार, विजय शाक्यवार, संतोष शाक्यवार, जितेंद्र शाक्यवार, विनोद कारपेंटर, नीतीश कारपेंटर, मनोज कारपेंटर, नरेंद्र कारपेंटर, संदीप कारपेंटर, सुरेश शाक्यवार, कमल जाटव, मनीष जाटव, सुनील जाटव,प्रमोद जाटव, प्रवीण कारपेंटर, मोहित जाटव, अनुज शाक्यवार, कार्तिक शाक्यवार, आदि का सहयोग रहा ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!