A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

योगी सरकार हमीरपुर के शास्त्रीय संगीत, उपशास्त्रीय संगीत, लोक संगीत व लोकनाट्य के कलाकारों को दिलाएगी पहचान

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर 8 जनवरी- हमीरपुर जिले के शास्त्रीय संगीत, उप शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत तथा लोकनाट्य के कलाकारों को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पहचान दिलाने का काम करने जा रही है। और ऐसे कलाकारों की पहचान कर उन्हें उनकी योग्यतानुसार मंच प्रदान करने की शुरुआत करने जा रही है। जिसको लेकर जिले में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे कलाकारों को प्रोत्साहित और समृद्ध करने के लिए संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश पर्व- “हमारी संस्कृति हमारी पहचान” के अंतर्गत संस्कृति उत्सव 2025-26 की शुरुआत की जा रही है। जिसमें 10 जनवरी से 15 जनवरी तक गांव पंचायत, ब्लॉक, तहसील व जिला स्तर के कलाकारों की प्रतियोगिता जिला मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी। इसके बाद जिले से चयनित कलाकारों को क्रमशः मंडल एवं प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।

 

Related Articles

*इन कलाओं में पारंगत कलाकारों को मिलेगा प्रतियोगिताओं में शामिल होने का मौका*

 

शास्त्रीय संगीत, उपशास्त्रीय संगीत, लोक संगीत तथा लोकनाट्य की विभिन्न विधाओं के कलाकार जैसे कथक, भरतनाट्यम, ओडीसी इत्यादि के साथ-साथ ठुमरी, दादरा, चैती चैता ,लोक नृत्य में कजरी, राई, धीमरयाई ,कछियाई इत्यादि इसके अलावा जनजातीय नृत्य लोक गायन आल्हा गायन, सोहर, लोकगीत, सुगम संगीत लोक नाटक इत्यादि की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं वादन में स्वर वाद्य, सुषिर वाद्य बांसुरी, हारमोनियम तंतु वाद्य सितार, वायलिन, गिटार, सारंगी, वीणा वादन आदि ताल वाद्य तबला, पखावज, दक्षिणी भारतीय मृदंग, घटक आदि की तथा जनजाति वाद्ययंत्र डफला, नगाड़ा, दुक्कड़, मादल, शहनाई, ढोल ताशा, ढोलक, नाल, चिमटा, हुड़का, सिंघा आदि की प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। लोक गायन में गीत गजल भजन देशभक्ति गीत, कजरी, चैती, झूला, बिरहा, आल्हा, निर्गुण, लोकगीत, कव्वाली आदि तथा नृत्य में लोक नृत्य जैसे धोबिया, अहिरवा, करमा, शैला, डोमकच, आखेट, नौटंकी, रामलीला, रासलीला, स्वांग, भगत, बहुरूपिया, नुक्कड़ नाटक आदि की प्रतियोगिता भी आयोजित की जानी है।

 

*जिले में होने वाले कार्यक्रमों में मिलेगा कलाकरों को मंच*

 

पर्यटन सूचना अधिकारी हमीरपुर डॉ चित्रगुप्त ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए कलाकारों को उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के पोर्टल पर अपना पंजीकरण करना पड़ेगा। और इन प्रतियोगिताओं में विजयी कलाकारों को विभिन्न अवसरों पर जनपद में होने वाले कार्यक्रमों में मंच प्रदान करने का भी मौका दिया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!