
कलवारी थाना क्षेत्र – चकदहा गांव में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रामजानकी मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 7 वर्षीय मासूम अभय कन्नौजिया की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ट्रॉली पर डीजे का लोहे का स्टैंड लगा था। ट्रॉली को पीछे करते समय अचानक अभय उसके नीचे आ गया और हादसे का शिकार हो गया। सूचना मिलने पर कलवारी पुलिस ने अभय को CHC बनहरा भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक अभय, कलवारी थाने में तैनात होमगार्ड अजय कन्नौजिया का सबसे छोटा बेटा था और कक्षा 1 का छात्र था। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और पूरे गांव में शोक की लहर है।