A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:गांजा के साथ एक महिला गिरफ्तार 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। इस समय क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा की तस्करी चल रही है जिसपर पुलिस ने लगाम लगाने के लिए अभियान छेड़ दिया है। अभी बीते सप्ताह कोतवाली पुलिस ने कम्हरिया से एक फोर व्हीलर गाड़ी में बाहरी राज्यों के एक महिला और एक पुरुष को गांजा के साथ गिरफ्तार किया था जबकि रविवार सुबह भी एक महिला को छः किलो से अधिक गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है।

कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक अभिषेक त्रिवेदी और महिला उपनिरीक्षक कोमल अपनी टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश और लम्बित मुकदमों की विवेचना के सम्बन्ध में अरतरा तिराहे के निकट थे तभी मुखबिर ने सूचना दी एक महिला नाजायज सामान लेकर जा रही है। मुखबिर की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने महिला को अरतरा रोड रेलवे क्रासिंग के निकट रोककर पूछताछ की तो महिला माया निषाद पुत्री फूलचंद के पास से छः किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया। कोतवाली पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महिला को जेल भेज दिया है।

Related Articles

बताते चलें कि क्षेत्र में उडीसा से छत्तीसगढ़ के रास्ते गांजा की तस्करी की जाती है और तस्करी के इस काम को महिलाओं द्वारा अधिक अंजाम दिया जा रहा है हालांकि पुलिस अक्सर गांजा तस्करों पर नकेल कसती रहती है लेकिन उनके द्वारा गांजा तस्करी का काम लगातार जारी है।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!