
*थाना लालगंज*
*जनपद बस्ती*
*दिनांक 11.11.2025*
*दिल्ली में हुई घटना को लेकर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु एवं यातायात जागरुकता माह के दृष्टिगत जनपद के थाना लालगंज पुलिस द्वारा पैदल मार्च कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।*
दिल्ली में हुई घटना को लेकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती, अपर पुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती, क्षेत्राधिकारी रूधौली के लालगंज थाने की पुलिस ने सुरक्षा हेतु विशेष सतर्कता बरतते हुए पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग को और सघन कर दिया है। साथ ही, नवम्बर 2025 को यातायात जागरूकता माह के रूप में मनाते हुए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन में थाना लालगंज , पुलिस टीमों द्वारा थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानों, बाजारों, चौराहों, धार्मिक स्थलों, एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग की जा रही है। इसके माध्यम से न केवल संदिग्ध गतिविधियों एवं वाहनों पर नजर रखी जा रही है, बल्कि यातायात नियमों के पालन हेतु जनजागरूकता भी फैलाई जा रही है।
पैदल गश्त के माध्यम से आमजनमानस में पुलिस की उपस्थिति एवं सुरक्षा का एहसास कराना, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखना तथा आपराधिक प्रवृत्ति के तत्वों को सक्रिय रूप से चेक करना। यातायाक जागरूकता माह के तहत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु हेलमेट, सीट बेल्ट उपयोग, नशे में वाहन न चलाने एवं गति सीमा का पालन सुनिश्चित करना। यह अभियान उत्तर प्रदेश पुलिस के वार्षिक यातायात जागरूकता माह का हिस्सा है, जो पूरे राज्य में 1 नवम्बर से 30 नवम्बर तक चलाया जा रहा है।
थाना लालगंज पुलिस आमजन से अपील करती है कि पैदल गश्त अभियान एवं यातायात जागरूकता माह में सक्रिय सहयोग करें। संदिग्ध गतिविधियों या यातायात उल्लंघनों की सूचना तत्काल 112 या निकटतम थाने पर दें। हम प्रतिबद्ध हैं कि जनपद में शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित सड़कें बनी रहें। त्योहारों एवं दैनिक जीवन में सुरक्षित रहने के लिए ये अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
*रिपोर्टर*
*संतोष कुमार*
*अखंड भारत न्यूज बस्ती*
मो0 9565061080