मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
इंदिरा एकादशी पर अंजड़ के श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।बड़वानी नर्मदा नदी से, युवक का ऐश डीआर,एफ,टीम ने शव, किया बरामद‌।हर नागरिक को बुनियादी आजीविका और सम्मान जनक जीवन देना शासन का दायित्व संसाधनों की पूर्ति और रोजगार के अवसर बढाए जाएं :एस.आर.शेंडेडबल इंजन सरकार की उड़ाई गई धजिया स्वास्थ्य मंत्री अधिकारी प्रशासन का ध्यान कहां रालमो नेता अनिस कुमार ओझा*आपने परिजनों के पगड़ी रस्म पर अलग अलग क्षेत्रों में, परिवारजन कर रहे दान और सहयोग।पुंछ में SRO-43 मामलों की जिला स्तरीय समिति ने की समीक्षा उग्रवाद संबंधी घटनाओं में मारे गए नागरिकों एवं सुरक्षा बलों के परिजनों से जुड़े मामलों के निपटारे पर जोर पुंछ,हमीरपुर :महात्मा टिकैत की जयंती पर किसान हितों पर हुई चर्चा, सफाई कर्मी का किया सम्मानतीसरी बार सोहनलाल श्रीमाली जी को पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गयाहमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंसेंधवा पुलिस का बड़ा धमाका एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर राज्य जीरो के 03आरोपी गिरफ्तार , ब्रेजा कार वह 17000 नगद बरामद।इंदिरा एकादशी पर अंजड़ के श्री खाटू श्याम मंदिर में उमड़ा आस्था का सेलाब।बड़वानी नर्मदा नदी से, युवक का ऐश डीआर,एफ,टीम ने शव, किया बरामद‌।हर नागरिक को बुनियादी आजीविका और सम्मान जनक जीवन देना शासन का दायित्व संसाधनों की पूर्ति और रोजगार के अवसर बढाए जाएं :एस.आर.शेंडेडबल इंजन सरकार की उड़ाई गई धजिया स्वास्थ्य मंत्री अधिकारी प्रशासन का ध्यान कहां रालमो नेता अनिस कुमार ओझा*आपने परिजनों के पगड़ी रस्म पर अलग अलग क्षेत्रों में, परिवारजन कर रहे दान और सहयोग।पुंछ में SRO-43 मामलों की जिला स्तरीय समिति ने की समीक्षा उग्रवाद संबंधी घटनाओं में मारे गए नागरिकों एवं सुरक्षा बलों के परिजनों से जुड़े मामलों के निपटारे पर जोर पुंछ,हमीरपुर :महात्मा टिकैत की जयंती पर किसान हितों पर हुई चर्चा, सफाई कर्मी का किया सम्मानतीसरी बार सोहनलाल श्रीमाली जी को पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गयाहमीरपुर :डीएम ने खाद वितरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी समस्याएंसेंधवा पुलिस का बड़ा धमाका एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले अंतर राज्य जीरो के 03आरोपी गिरफ्तार , ब्रेजा कार वह 17000 नगद बरामद।
A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं की शिकायतें, 15 मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

हमीरपुर :महिला आयोग की सदस्य ने सुनीं महिलाओं की शिकायतें, 15 मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
WhatsApp Facebook

मौदहा से जिला ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट 

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. अनीता गुप्ता ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम सभागार में महिला जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक की। इस दौरान जिले की विभिन्न तहसीलों और विकास खंडों से आई महिलाओं की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनसुनवाई में कुल 15 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें घरेलू हिंसा, भूमि एवं आवास विवाद तथा महिला उत्पीड़न से जुड़े मामले प्रमुख रहे। डॉ. अनीता गुप्ता ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला उत्पीड़न के मामलों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई कर पीड़ितों को शीघ्र न्याय और राहत उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतों का समाधान करना नहीं, बल्कि पात्र महिलाओं और बच्चों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना भी है। इसी क्रम में तीन बच्चों को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना तथा एक पात्र महिला को निराश्रित महिला पेंशन योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में महिला कल्याण, पुलिस, राजस्व, समाज कल्याण, प्रोबेशन समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं और शिकायतों के निस्तारण की प्रगति की जानकारी दी। डॉ. गुप्ता ने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर महिलाओं से जुड़े मामलों का प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।