A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

☀️चारसौबीसी☀️ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला नटवरलाल पुलिस गिरफ्त में, एक दर्जन भोलेभाले ग्रामीण जनो को बातो में उलझाकर की ठगी, उमरिया पान पुलिस को मिली सफलता

कटनी। नौकरी दीवाने और लोन पास करने के नाम पर भोले भाले ग्रामीणों को ठगने वाले 1 नटवरलाल को उमरिया पान पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

प्रकरण के संबंध में जानकारी देते हुए उमरिया पान थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने बताया कि विगत 14 मार्च को आवेदक प्रार्थी अमर सिंह कुर्मी पिता दिलीप कुमार कुर्मी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम पथरई थाना गोसलपुर जिला जबलपुर ने थाने में लिखित शिकायत करते हुए कहा कि विपिन दुबे निवासी ग्राम घुघरा थाना उमरियापान के द्वारा 7 नवंबर 2023 को ग्रीन टी फैक्ट्री के पास ग्राम मंगेली में प्रार्थी को नौकरी लगवाने का झासा देकर धोखाधड़ी कर विपिन दुबे ने अपने खाता क्र. 35089493527 में प्रार्थी अमर सिंह से नगद 5 हजार रूपये गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिया। उसके बाद झांसा देकर नगदी 10 हजार रूपये ले लिया। इसी तरह अन्य लोगों से भी नौकरी लगवाने का झासा देकर अलग अलग तारीखों को अलग अलग जगह पर धोखाधड़ी कर पैसा लिया है। उक्त शिकायत के संबंध मे वरिष्ट अधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक अभिजीत रजंन के दिशा निर्देशन, अति. पु. अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस स्लीमनाबाद अखिलेश गौर के नेतत्व में प्रकरण में ओर गहराई से जॉच की गई तो पाया कि विपिन दुबे निवासी घुघरा थाना उमरियापान का प्रार्थी अमर सिंह कुर्मी से 15 हजार रूपये व अन्य पीड़ित लोग मनीष कुमार राय निवासी परसेल थाना उमरियापान से नौकरी लगवाने का झासा देकर नगद रूपये न होने से पैसों के बदले अपने रजिस्ट्रेशन में 16 क्विंटल 80 किलो धान तौलाकर धोखाधड़ी किया है। तथा दसईराम कोल निवासी जमुनिया थाना उमरियापान को उसके लड़के की नौकरी लगवाने के लिये नगदी 45 हजार रूपये लेकर धोखाधड़ी किया है व नरेश प्रसाद राय निवासी कूम्ही सतधारा, थाना मझगवाँ से लड़के की नौकरी लगवाने की लालच देकर 11 हजार रूपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया इसी तरह नरेश चक्रवर्ती निवासी परसेल, थाना उमरियापान से लड़के की नौकरी लगवाने का झासा देकर धोखाधड़ी कर 10 हजार रूपये अपने खाते में ट्रांसफर करवा लिया। सरमन भुमिया निवासी पथरई, थाना गोसलपुर से लोन दिलाने को कहकर धोखाधड़ी कर 7700 रूपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया। देवेन्द्र कुमार कोल निवासी पड़रिया थाना उमरियापान को लोन दिलाने का झासा देकर धोकाधड़ी कर अपने खाते में 10 हजार रूपये ट्रांसफर करा लिया व नगदी 07 हजार रूपये ले लिया। हुसैन अहमद निवासी परसेल, थाना उमरियापान को भी प्रधानमंत्री मुद्रा लोन दिलाने के नाम से नगदी 05 हजार रूपये लेकर धोखाधड़ी किया। इसी तरह शुभम सत्यम कोल निवासी कटरा बाजार उमरियापान को लोन दिलाने को कहकर अपने खाते में 10 हजार रूपये ट्रांसफर करा लिया तथा नगदी 15 हजार रूपये लेकर धोखाधडी किया है। उक्त प्रकरण में आरोपी के विरुध धारा 420 भादवि. का अपराध पंजीबद्व कर आरोपी को मान. न्याया. पेश किया गया। जहा न्याया. द्वारा आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना प्रभारी उप.नि. सिद्वार्थ राय, कार्य. उप नि. बी.एस. मार्को, सउनि. गोपाल सिंह, सउनि. कोदूलाल दाहिया, कार्य.प्र.आर. योगेन्द्र सिंह, कार्य.प्र.आर. आशीष झारिया, कार्य. प्र.आर. अजय सिंह, आर.क. योगेश पटैल, आर.क. सतेन्द्र चौरसिया, आर.क. मनोज कुम्हरे, आर. अजय तिवारी, आर.क. जगन्नाथ सिंह की विशेष भूमिका रही।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!