A2Z सभी खबर सभी जिले की

बेर्राव गांव में तेज आंधी व बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली, जिसकी चपेट मे 4 मेवेशियो की हुई मौत एक वृद्ध झुलसा

मामला बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेर्राव गांव का है। जहां के रहने वाले श्री केशन कुशवाहा पुत्र पंचा कुशवाहा उम्र करीब 80 वर्ष, यह आज गुरुवार को खेतों की तरफ अपने मवेशियों को चराने के लिए गया हुआ था। तभी समय करीब 11:30 बजे तेज आंधी के साथ तेज बारिश होने लगी, तभी श्री केशन कुशवाहा गांव के ही रहने वाले राजू द्विवेदी के खेत में खड़े शमी के पेड़ के नीचे बैठ गया। तभी बारिश के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। जिसकी चपेट पर दो भैंस व दो पड़िया की मौके पर मौत हो गई। वहीं श्री केशन कुशवाहा गंभीर रूप से झुलस गया। जैसे ही अन्य लोगों को जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में श्री केशन कुशवाहा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। वहीं इस घटना से दो भैंस व दो पड़िया सहित कुल 4 मवेशियों की मौत हो गई। वहीं तेज बारिश के चलते सभी जगह जल भराव हो गया है, जिससे लोग पानी निकालने पर गांव के लोग लगे हुए। उधर जिन किसानों का आकाशीय बिजली से मेवेशियो की मौत हुई है तो पीड़ित किसानो ने शासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग किया है।

 

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!