
सौसर में सुरक्षा को नई ताकत: फायर ब्रिगेड वाहन जनता की सेवा में समर्पित
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
सौसर नगर के नागरिकों के लिए आज का दिन एक महत्वपूर्ण और राहत भरी खबर लेकर आया, जब नगर पालिका द्वारा नए फायर ब्रिगेड वाहन को औपचारिक रूप से जनता की सेवा में समर्पित किया गया। यह पहल नगर की सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

इस अवसर परभाजपा जिलाध्यक्ष संदीप मोहोड़,नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा इंदरचंद डागा, उपाध्यक्ष श्री विनोद जूनघरे, नगर मंडल अध्यक्ष श्री दर्शन झाड़े सहित पार्टी पदाधिकारी एवं पार्षदगण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
नए फायर ब्रिगेड वाहन के शामिल होने से अब आगजनी या अन्य आपात स्थितियों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई संभव हो सकेगी। इससे न केवल समय पर राहत कार्य सुनिश्चित होगा, बल्कि नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा भी और बेहतर ढंग से की जा सकेगी।

नगर पालिका के इस कदम से स्पष्ट है कि प्रशासन शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर सजग और प्रतिबद्ध है। यह पहल सौसर को एक सुरक्षित और सशक्त नगर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी।
