A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा का ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान, स्वच्छता और जनकल्याण योजनाओं का दिया संदेश

भाजपा का ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान, स्वच्छता और जनकल्याण योजनाओं का दिया संदेश

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 2026 के अवसर पर जिले में ‘गांव चलो, बस्ती चलो’ अभियान के तहत विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में रामनगर के जवाहर वार्ड स्थित माता माई मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई और क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। साथ ही उपस्थित नागरिकों को केंद्र एवं मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।
वार्ड की लाभार्थी महिलाओं—किरण सूर्यवंशी, कंचन विश्वकर्मा, गीता चौधरी और संध्या वाघाले सहित अन्य ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना और लाड़ली बहना योजना जैसी योजनाओं से उनके जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है तथा आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। लाभार्थियों ने इन योजनाओं के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Related Articles

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोडे, मंडल अध्यक्ष प्रकाश बंटी छांगानी, युवा नेता पंकज नाईक, महिला नेत्री सुनीता परिहार, पार्षद दुर्गेश उईके, गोपाल खवादे, पप्पू विश्वकर्मा, बीरबल मोहबिया, शामराव खोडे और वामन क्षीरसागर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि यह अभियान जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़ एवं जिला उपाध्यक्ष उज्ज्वल सिंह चौहान के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!