

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
सरीला हमीरपुर। जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ महेश्वरी धाम भेड़ी डांडा में चैत्र नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। वर्षों से चले आ रहे इस विशाल मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु माँ के दर्शन कर मन्नतें मांगते हैं। मेले की व्यवस्थाओं और सुरक्षा का जायजा लेने के लिए गुरुवार को प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुविधाओं का खाका खींचने के लिए तहसीलदार और खंड विकास अधिकारी सरीला ने संयुक्त रूप से मेला परिसर और नदी किनारे का मुआयना किया। इस दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और पुलिस निगरानी चौकियों के स्थानों का बारीकी से जाँच की।