A2Z सभी खबर सभी जिले की

बानसूर में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

तहसीलदार ने किसानों को दिलाया आश्वासन, 72 घंटे में दर्ज कराएं शिकायत

बानसूर में गुरुवार को हुई ओलावृष्टि के बाद कृषि और राजस्व विभाग की टीमों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। तहसीलदार गजेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में चूला, हाजीपुर, ग्वाडा, लेकड़ी और होलावास गांवों में फसलों को हुए नुकसान का जायजा लिया गया।

तहसीलदार राठौड़ ने बताया कि ओलावृष्टि से किसानों की सरसों और गेहूं की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कृषि विभाग के अधिकारियों और बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर फसलों में हुए नुकसान का आकलन किया।

तहसीलदार ने किसानों को आश्वस्त किया कि वे फसल खराब होने पर चिंतित न हों और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 72 घंटे के भीतर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने शिकायत दर्ज कराने के विभिन्न तरीके भी बताए। किसान टोल-फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके, ‘क्रॉप इंश्योरेंस ऐप’ के माध्यम से या PMFBY व्हाट्सएप चैटबॉट (7065514447) पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!