A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुर्णा में ‘मिशन 2047: सभी के लिए बीमा’ को गति, जिला स्तरीय बीमा समिति (DLIC) का गठन

पांढुर्णा में ‘मिशन 2047: सभी के लिए बीमा’ को गति, जिला स्तरीय बीमा समिति (DLIC) का गठन

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश शासन और भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) के निर्देशों के अनुपालन में जिला स्तरीय बीमा समिति (DLIC) का गठन किया गया है।

Related Articles

इस समिति का मुख्य लक्ष्य “मिशन 2047” के अंतर्गत जिले के प्रत्येक नागरिक तक बीमा सुरक्षा पहुँचाना और “सभी के लिए बीमा” के संकल्प को साकार करना है। प्रशासनिक और तकनीकी विशेषज्ञों को मिलाकर गठित इस समिति में जिला कलेक्टर पांढुर्णा श्री नीरज कुमार वशिष्ठ को अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO), जिला पंचायत सदस्य के रूप में शामिल हैं। इसके अतिरिक्त जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक और जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक आमंत्रित सदस्य होंगे। IRDAI के प्रतिनिधि के रूप में टोकियो जनरल इंश्योरेंस और इंडिया फर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस के सदस्य शामिल किए गए हैं, वहीं रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि को सदस्य सचिव तथा मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधि को सह-सचिव नियुक्त किया गया है। समिति का उद्देश्य केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके कार्यों का दायरा व्यापक रखा गया है। इसके तहत राज्य सरकार, बीमा कंपनियों और IRDAI के बीच समन्वय स्थापित कर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बीमा साक्षरता बढ़ाई जाएगी। साथ ही जीवन, स्वास्थ्य, संपत्ति, मोटर, फसल और MSME क्षेत्रों में बीमा की कमी (प्रोटेक्शन गैप) की पहचान कर उसे दूर करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY) जैसी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने पर विशेष जोर रहेगा। बीमा दावों के त्वरित निपटान के लिए ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जाएगा, जिससे लाभार्थियों को समय पर सहायता मिल सके। इसके अलावा स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर भी सृजित किए जाएंगे।

आदेश के अनुसार समिति मॉडल गांवों, ब्लॉकों और जिलों के लिए अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक लक्ष्य निर्धारित करेगी तथा सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों (SHGs) और गैर-सरकारी संगठनों को जोड़कर बीमा कवरेज का विस्तार किया जाएगा। यह समिति जिला स्तर पर ग्राहकों का विश्वास बढ़ाने और बीमा क्षेत्र से जुड़ी शिकायतों के निवारण के लिए एक प्रभावी मंच के रूप में भी कार्य करेगी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!