
🏔️ बारिश से चारधाम यात्रा 3 घंटे के लिए रही बाधित: केदारनाथ यात्रा रुकी, 79 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट जारी
➡️ देहरादून में बारिश के कारण शुरू हुई दुश्वारियाँ रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को भी भूस्खलन और मलबा आने से केदारनाथ यात्रा तीन घंटे तक रोकनी पड़ी।
➡️ गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ हाईवे भी अवरुद्ध रहे। पूरे प्रदेश में एक राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कुल 79 सड़कें बंद हैं।
➡️ गौरिकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी व भीमबली के बीच पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आने के कारण यात्रा रोक दी गई।
➡️ इस दौरान यात्रियों को गौरिकुंड से आगे नहीं जाने दिया गया, जबकि लौट रहे यात्रियों को जंगलचट्टी से आगे बढ़ने से रोका गया।
➡️ शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बाद पैदल यात्रा दोबारा शुरू करवाई गई।
➡️ चमोली जिले में उमट्टा भू-स्खलन क्षेत्र में मलबा आने से यातायात बंद रहा।
➡️ यमुनोत्री हाईवे पिछले छह दिनों से बंद है, जिससे यात्रा लगातार बाधित है।
➡️ गंगोत्री हाईवे का लगभग 25 मीटर हिस्सा फिर धंसा, जिससे लगभग आठ घंटे तक आवाजाही पूरी तरह बंद रही।
➡️ मौसम विभाग ने शनिवार को रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली और टिहरी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।