A2Z सभी खबर सभी जिले की

पांढुर्णा-सौंसर नगरपालिका परिषद में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर

पांढुर्णा-सौंसर नगरपालिका परिषद में मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति, क्षेत्र में खुशी की लहर

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा। नगर के विकास को नई दिशा देने की दिशा में पांढुर्णा एवं सौसर नगरपालिका परिषद में नव नियुक्त मनोनीत पार्षदों की घोषणा के बाद स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है।
नगरपालिका परिषद पांढुर्णा में मनोनीत पार्षद के रूप में संध्या पाटील, प्रशांत दाढे, सतीश बांबल, दशरथ सांभारे, प्रशांत गायधाने एवं  तरूण बालपांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नव नियुक्त पार्षदों को नगरवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
इसी क्रम में सौंसर नगरपालिका परिषद में भी नव मनोनीत पार्षदों की नियुक्ति की गई है, जिसमें श्री मिलिंद वाडेकर, श्रीमती कविता फरकाडे, श्री दिनेश भकने, श्री पवन सरोदे, श्री मिलनदास बेंडे एवं श्रीमती किरण बत्रा को पार्षद पद की जिम्मेदारी दी गई है।
नव नियुक्त पार्षदों के चयन से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करते हुए नगर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नगर के सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने भी सभी नव मनोनीत पार्षदों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!