मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*Rajesh Kumar poonch Poonch Police acts tough against illegal mining; 03 vehicles seized, Rs. 55,459/- fine realized Mendhar, 30th September, 2026 In its continued action againsRajesh Kumar poonch District Poonch Police Foils Bovine Smuggling; 22 Bovines Rescued at PP Behramgalla. Poonch, 29 September 2026: In a significant action against bovine smugg*बड़वानी ब्रेकिंग – पिपलाज**बड़वानी ब्रेकिंग – पानसेमल**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या*वीरभूम में अणुव्रत मंडल की मौजूदगी में TMC पार्टी कार्यालय पर हमला!घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने किया निरीक्षणदक्षिण कोलकाता के South Point School में 9वीं के छात्र पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*Rajesh Kumar poonch Poonch Police acts tough against illegal mining; 03 vehicles seized, Rs. 55,459/- fine realized Mendhar, 30th September, 2026 In its continued action againsRajesh Kumar poonch District Poonch Police Foils Bovine Smuggling; 22 Bovines Rescued at PP Behramgalla. Poonch, 29 September 2026: In a significant action against bovine smugg*बड़वानी ब्रेकिंग – पिपलाज**बड़वानी ब्रेकिंग – पानसेमल**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या**बड़वानी ब्रेकिंग – ठीकरी, झिरन्या*वीरभूम में अणुव्रत मंडल की मौजूदगी में TMC पार्टी कार्यालय पर हमला!घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व पार्षदों ने किया निरीक्षणदक्षिण कोलकाता के South Point School में 9वीं के छात्र पर धारदार चाकू से जानलेवा हमला
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सोरवा पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब

सोरवा पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब
WhatsApp Facebook

अलीराजपुर:- (जिला रिपोर्टर दीपक शर्मा) थाना सोरवा पुलिस की अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही 369 बल्क लीटर अवैध शराब एवं बिना नंबर की बोलेरो वाहन सहित कुल ₹6.61 लाख का मशरूका जप्तदिनांक : 29 जून 2026, आलीराजपुरपुलिस अधीक्षक आलीराजपुर श्री रघुवंश सिंह के निर्देशन मे जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत थाना सोरवा पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी कार्यवाही करते हुये शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन जप्त करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।दिनांक 29 जून 2026 की तड़के लगभग 03:50 बजे थाना प्रभारी सोरवा उनि मुकेश कनासिया अपने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त एवं रोड पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम चांदरमुली क्षेत्र में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि छकतला की ओर से एक सफेद रंग की बिना नंबर की महिन्द्रा बोलेरो वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध शराब भरकर अंधारकांच की ओर ले जाई जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से ग्राम चांदरमुली तिराहे पर घेराबंदी की गई। कुछ समय पश्चात मुखबिर द्वारा बताए अनुसार एक सफेद रंग का बिना नंबर का महिन्द्रा बोलेरो वाहन आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा वाहन को रोकने का संकेत दिए जाने पर चालक ने वाहन को तेज गति से भगाकर पुलिस से बचने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता एवं सतर्कता का परिचय देते हुए वाहन का पीछा किया तथा वाहन चालक के द्वारा वाहन को चांदरमुली पुलिया के समीप अंधेरे मे छोडकर अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल की ओर भाग गया। वाहन को पुलिस अभिरक्षा में लेकर थाना सोरवा लाया गया। थाना परिसर में पंचों की उपस्थिति में वाहन की विधिवत तलाशी एवं गिनती की कार्यवाही की गई। तलाशी के दौरान वाहन से विभिन्न ब्रांडों की बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें देशी मदिरा, रिच व्हिस्की, गोवा व्हिस्की, लंदन प्राइड, किंगफिशर बीयर तथा सेन्ट्रल प्रोवींस व्हिस्की शामिल थी। तलाशी के दौरान कुल 369 बल्क लीटर अवैध शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,61,000/- है, जप्त की गई। इसके अतिरिक्त शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की महिन्द्रा बोलेरो वाहन, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,00,000/- है, को भी विधिवत जप्त किया गया। इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल ₹6,61,000/- मूल्य का मशरूका जप्त किया गया। उक्त कार्रवाई के संबंध में थाना सोरवा में अपराध क्रमांक 96/2026 पंजीबद्ध कर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध धारा 34(1), 34(2) एवं 46 मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सोरवा उनि मुकेश कनासिया के नेतृत्व में चौकी प्रभारी फूलमाल कालुसिंह अलावा, प्रधान आरक्षक शंकर, आरक्षक राहुल, आर मिथुन मण्‍डलोई एवं आरक्षक सोमेश्वर बघेल का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।