A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

सत्यनारायण मंदिर ब्राह्मण समाज जुनी मनावर से बालीपुर धाम तक पदयात्रा

"सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया"

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी ब्राह्मण समाज द्वारा तुलसी जयंती पर सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामया के मूल मंत्र को आत्मासात करते हुए श्री श्री 1008 श्री ब्रम्हलीन गजानंद जी महाराज सा की पावन धरा बालीपुर धाम तक पदयात्रा निकाली गई। आयोजन पदयात्रा समिति द्वारा ब्राह्मण एकता एवं विश्व कल्याण के लिए किया गया।

Related Articles

उक्त जानकारी राजेन्द्र पाण्डेय सेवानिवृत शाखा प्रबंधक म.प्र. ग्रामीण बैंक मनावर कार्यक्रम संयोजक पदयात्रा समिति ने देते हुए बताया कि 25 दिसंबर को सत्यनारायण मंदिर ब्राह्मण समाज जुनी मनावर से पदयात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष विशेष ड्रेस कोड में सम्मिलित हुए। जगह जगह सामाजिक धार्मिक राजनीति संगठनों द्वारा पदयात्रा का स्वागत सत्कार कर भव्य अगवानी की गई।भजन, आरती, संध्यापुजन भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।

पंडित हितेश कमल शर्मा ने आरती संपन्न कराई। पदयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बालीपुर पहुची। रास्ते भर लोगों ने पदयात्रियों के लिए जलपान की व्यवस्था की। बालीपुर में ब्रह्मलीन बाबा गजानन महाराज की पूजा अर्चना के बाद सभी ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।

इस अवसर पर पदयात्रा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र पांडेय, दत्तेश शर्मा, मुकेश मेहता, रितु आशीष शर्मा, दीपिका व्यास ने यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।पदयात्रा की व्यवस्था में पत्रकार कौशिक पण्डित, चंद्रशेखर लेले, योगेश पांडे, राजेंद्र पांडे, मुकेश मेहता, नवीन शर्मा, कामदार, ओमप्रकाश शर्मा , देवेन्द्र भार्गव, मुकेश रावल, चंद्रकांत लेले, गौतम उपाध्याय आदि सम्मिलित रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button