A2Z सभी खबर सभी जिले की

तैली समाज संगठन का जिला स्तर पर विस्तार, गणेश (बापू) बालपांडे बने उपाध्यक्ष

तैली समाज संगठन का जिला स्तर पर विस्तार, गणेश (बापू) बालपांडे बने उपाध्यक्ष

पांढुर्णा। टेकड़ी वार्ड स्थित श्री संत जगनाड़े महाराज सभागृह में रविवार को पांढुर्णा तैली समाज संगठन की मासिक बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। बैठक में समाज के संगठनात्मक विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक के दौरान पांढुर्णा जिला गठन के बाद संगठन को और सशक्त बनाने की दिशा में जिला स्तर पर विस्तार करते हुए गणेश (बापू) बालपांडे को तैली समाज संगठन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सर्वसम्मति से की गई।


इस अवसर पर बैठक में समाज के संरक्षक सुनील घाटोड़े, अध्यक्ष भूषण केवटे, उपाध्यक्ष प्रशांत गायधने, कोषाध्यक्ष विष्णु लेंडे, सचिव योगीराज वानोदे सहित अशोक घाटोड़े, अधिवक्ता कैलाश सांबारे, रवींद्र बावनकर, गणेश कोल्हे, देवेंद्र बारई, मदन साहू, संजय रेवतकर, भीमराव संबारे, राधेश्याम बेलखडे और काशी बालपांडे विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में समाज के विकास कार्यों पर भी चर्चा की गई। श्री संत जगनाड़े महाराज सभागृह के द्वितीय तल के निर्माण कार्य को लेकर भी सभी सदस्यों ने सहमति जताई और इसे शीघ्र प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।


समाजजनों ने नवनियुक्त उपाध्यक्ष गणेश (बापू) बालपांडे को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!