A2Z सभी खबर सभी जिले की

कृषि उपज मंडी से गेहूं की बोरी चोरी कर भाग रहे युवक को पकड़ा युवक की हुई जमकर पिटाई

 

मनासा। मनासा नगर स्थित कृषि उपज मंडी में मंगलवार सुबह उसे समय सनसनी फैल गई जब मंडी के चौकीदार ने एक युवक को गेहूं भरी बोरी चोरी कर ले जाते हुए एक युवक को रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना मंगलवार सुबह की बताई जा रही है। जब रामनवमी पर अवकाश होने के चलते कृषि उपज मंडी बंद होने के बावजूद भी एक युवक अपनी बाइक पर गेहूं से भरी बोरी को मंडी के अंदर से बाहर ले जाता हुआ दिखाई दिया। जिस पर चौकीदार ने उसे रोका और पूछताछ की तो, आरोपी युवक द्वारा संतोष जनक जवाब नहीं दिया गया। इस पर उससे सख्ती से पूछने पर युवक ने उक्त गेहूं से भरी बोरी को मंडी में व्यापारी द्वारा रखे गए गेंहू की बोरी के ढ़ेर से चोरी करना बताया। इस पर मनासा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई मौके पर पहुंची। जहाँ से मनासा थाना पुलिस आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई। वहीं बताया जा रहा है की बाइक और गेहूं की बोरी को भी जप्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।उधर गेहूं की बोरी चोरी होने की जानकारी कुछ लोग भी मौके पर इखट्टे हो गए।  इस दौरान कुछ ने आरोपी युवक की जमकर धुनाई भी कर दी। हालांकि पुलिस के आने पर उसे पुलिस के हवाले भी कर दिया गया। आरोपी युवक का नाम तूफान पिता रोड़ीलाल बंजारा निवासी किरपुरिया बताया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!