A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

आशा ऊषा महिला संगठन के प्रदेश पदाधिकारी पहुंचे एन एच एम कार्यालय भोपाल ।

आशा ऊषा महिला संगठन से प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती नर्मदा ठाकरे,प्रदेश संगठन मंत्री प्रेमबाई बमन्या, रायसेन जिला अध्यक्ष बबीता पाल, विदिशा जिला अध्यक्ष दयाबाई अहिरवार सभी ने एचएम कार्यालय पहुंचा। 

आशा उषा कार्यकर्ताओं के आधा अधूरा भुगतान को लेकर उप संचालक महोदय जी एवं अन्य पदाधिकारी से भेंट वार्ता की एवं राज्य की राशि 4000 रुपए को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

जिसमें महोदय जी के द्वारा रुका हुआ भुगतान जल्द ही कराने का आश्वासन दिया गया है। इसके  उपरांत भुगतान शीघ्र करवाने को लेकर एक लिखित पत्र माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के नाम भी सीएम हाउस पहुंचकर दिया गया है।

Related Articles

Show More
Back to top button