A2Z सभी खबर सभी जिले की

डंपर बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक गिरी खाई में युवक घायल*

*डंपर बचाने में अनियंत्रित हुई बाइक गिरी खाई में युवक घायल*

*हरदोई से जिला क्राइम ब्यूरो चन्दन सिंह*
अखण्ड भारत live news

जनपद हरदोई के कोतवाली बिलग्राम में बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिससे बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। आप बताते चलें बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर जरेरा गांव के पास डंपर को बचाने के चक्कर में बाइक सवार युवक खाई में जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जहां लोगों ने घायल युवक को उपचार हेतु नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार हेतु भेज दिया है। जानकारी के अनुसार ककरा खेड़ा निवासी रामजी पुत्र फूल सिंह अपनी बहन के घर कन्नौज करवाचौथ का समान देने गया था। वापस आते समय यह घटना घटित हुई अचानक डंपर सामने आ गया जिसे बचाने में वह खाई में जा गिरा ।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!