

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। सालों की प्रतीक्षा के बाद धार जिले में रेल का आना एक दिवास्वप्न का पूरा होना ही है, इसका श्रेय किसी एक को देना मौजू नहीं होगा। इसका शिलान्यास कांग्रेस शासन में हुआ और पूर्णाहुति भाजपा के शासन में। जिसके शासन में उद्घाटन हुआ उसका श्रेय उसे मिलना लाजमी है। पिछले दस सालों में इसके लिए बजट में बहुत ज्यादा प्रावधान करना ही इस लाईन की पूर्णता का कारण रहा है। पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, वर्तमान सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री जिले की राजनीति के अग्रज विक्रम वर्मा ने इसमें अपना अहम योगदान दिया है। पर इन सबके बीच रेल समिति के संयोजक पवन जैन गंगवाल के योगदान की अनदेखी बिल्कुल नहीं की जा सकती है। झारखंड के दशरथ मांझी के तर्ज पर पवन जैन ने हार नहीं मानी ओर अहर्निश सेवा का संकल्प लेकर इसके लिए लड़ते रहे। सभी के सद प्रयासों से यह पुनीत कार्य संपन्न हो पाया।

इस महाआंदोलन में क्षेत्रवासियों की ओर से सभी सहयोगियों को सादर वंदन। केंद्र सरकार को भी बहुत बहुत धन्यवाद जिसके सहयोग के बगैर यह काम असंभव ही था। साथ ही धार जिले की जनता के धैर्य को भी नमन,पर दुख इस बात का भी है धार जिले की जनता ने इसे जन आंदोलन बनाने में अपनी भूमिका ठीक से नहीं निभायी,अगर जनता इसमें रेल लाओ समिति का जी भर कर साथ देती तो बहुत पहले जिले में छुक छुक गाड़ी आ जाती। फिर भी देर आए दुरुस्त आए, परम श्रद्धेय विक्रम वर्मा, श्रीमती सावित्री ठाकुर से जिले की जनता का अनुरोध है कि इस कार्य को दोहद तक बहुत जल्दी पूर्णता की ओर पहुंचाने के लिए प्रयास करे ताकि सही मायने में धार जिले को इसका फायदा मिल सके।।।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि आज धार लोकसभा क्षेत्र के लिए अत्यंत ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण दिन है। वर्षों की प्रतीक्षा और अथक प्रयासों के बाद आज विकास का यह नया अध्याय साकार होता दिखाई दे रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के दृढ़ संकल्प और आदिवासी अंचलों के समग्र विकास की भावना ने इस क्षेत्र को नई दिशा दी है। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से रेल इंजन ( टावर वेगन ) में बैठकर धार रेलवे स्टेशन तक की यह यात्रा किसी स्वप्न के साकार होने से कम नहीं है। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ता हुआ सशक्त कदम है। मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हूँ कि मुझे इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ। अपने कार्यकाल में लोकसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का जो संकल्प मैंने लिया है, उसे हर हाल में पूर्ण करने के लिए मैं निरंतर प्रतिबद्ध रहूँगी। आप सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग, विश्वास और आशीर्वाद से ही यह संभव हो पाया है। इस दौरान धार विधायक नीना वर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।