


ग्रामीण सेवा शिविर पखवाड़ा 2025 , जन कल्याणकारी योजनाओं से ग्रामीण हुए खुश
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रत्येक जरूरतमंद तक जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पहुँचाने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयासरत है। आज ग्राम पंचायत बरोलीधाऊ व ग्राम पंचायत लेवडा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में आज पशुपालकों को 41 पशुओं का बीमा पॉलिसी वितरित की गई। पॉलिसी मिलने के बाद पशुपालकों के चेहरों पर खुशी की झलक साफ दिखाई दे रही थी। साथ की साथ 600 गौवंश को एफ एम डी टीका, 1 पेट के कीड़े की व 150 की डस्टिंग की गई ! 1962 एंबुलेंस का निशुल्क, सेक्स सॉर्टेड वीर्य जिससे फीमेल बछिया,पड़िया अच्छी नस्ल की पैदा होगी करवाया गया !
डॉ पवन चौधरी ने बताया कि अब बीमा पॉलिसी मिलने से पशुपालकों को बड़ी राहत मिली है। यदि भविष्य में किसी पशु की बीमारी या दुर्घटना से आकस्मिक मृत्यु हो जाती है तो सरकार द्वारा निर्धारित बीमा राशि मिलेगी और हम आर्थिक संकट से बच सकेंगे। डॉ पवन चौधरी ने बताय कि ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविर में पशुपालकों को जो संबल मिला है, वह उनके आजीविका सुरक्षा की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।
ग्राम पंचायत बरोलीधाऊ में हरियालो राजस्थान के तहत पौधरोपण भी किया गया जिससे हमारी धरती हरी भरी रहे और ग्रामीणों को भी संदेश दिया गया ! एक पेड़ माँ के नाम लगाने की मुहिम पर जोर दिया गया
इस अवसर पर शिविर प्रभारी तहसीलदार कामां भारत दान चरण ,पशुपालन विभाग के डॉ पवन चौधरी,अतिरिक्त विकास अधिकारी, वन विभाग के रेंजर, मेडिकल विभाग के अधिकारियों सहित सरपंच व ग्रामीण रहे मौजूद !