

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा। हमीरपुर।19 मार्च मौदहा कस्बा के मोहल्ला मराठी पुरा निवासी आदित्य प्रकाश त्रिपाठी ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि उसका पुत्र अजितेश त्रिपाठी जयपुरिया स्कूल में कक्षा 9 का छात्र है।वह रोजाना स्कूल बस से अपने स्कूल आता जाता है। गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद वह बस से अपने घर लौट रहा था।उसकी स्कूल बस जब गांव मकराँव के पास पहुंची तभी चार पहिया वाहन में सवार होकर पहुंची कोतवाली क्षेत्र के गांव परछा निवासी हिस्ट्रीशीटर मुईनुद्दीन उर्फ जुम्मू की पुत्री अल्फिसा ने बस रोक लिया और इसमें चढ़ कर उसने अजितेश की गर्दन दबाकर मार-पीट गाली-गलौच एवं मार-पीट करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में लात मार दी है । जिससे कि वह बस में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया है|उसके गर्दन और कान तथा गुप्तांग पर गम्भीर चोटें आई हैं। है। शिकायत कर्ता का कहना है कि अल्फिसा एक हिस्ट्रीशीटर की पुत्री होने के साथ ही स्वयं में दबंग है तथा उसके परिवार के लोगों पर हत्या ,लूट ,चल अचल सम्पत्तियों में कब्जा करने व गैगेस्टर जैसे आधा सैकड़ा से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गांव परछा सहित आसपास के गांवों और कस्बों व शहरों में अल्फिसा का परिवार आतंक का पर्याय माना जाता है। मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद अल्फिसा ने जान से मारने धमकी दी है। इसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि के मद्देनजर दहशत और किसी अनहोनी की आशंका लगातार बनी हुई है।वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
