
बानसूर के जमुनानली स्थित श्री श्याम मंदिर पर श्री श्याम सुमन मंडल द्वारा 37वां वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। बाबा श्याम के समक्ष दीप व अखंड ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान श्री श्याम सुमन मंडल की ओर से पदयात्रा, जागरण व झाकी मे सहयोग देने वाले भामाशाहों को माला साफा पहनाकर सम्मानित किया गया।

जागरण में भजन सम्राट प्रकाश माली ने बाबा श्याम के भजनो के साथ देशभक्ति गीतो की प्रस्तुति दी जिस पर श्रद्धालु नाचने को मजबूर हो गए। प्रकाश माली द्वारा गाये गए हल्दीघाटी मे सम्र लडयो गीत ने खूब तालिया बटोरी। बाबा श्याम जी की आरती तथा प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष धारासिंह यादव, निरंजन गोयल, अनूप बोहरा सहित श्री श्याम सुमन मंडल के सदस्य तथा श्याम प्रेमी मौजूद रहे।