
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई 15 राउंडफायरिंग,10 हजारी इनामी बदमाश गिरफ्तार
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
डीग – डीग जिले के खोह थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच 15 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस ने बुलटी गैंग के मुखिया जाहिद उर्फ बुलटी जटेरी को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। फायरिंग में जाहिद के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे भरतपुर के आरबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर लूट, डकैती और वाहन चोरी के 30 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से एक कट्टा, 10 जिंदा और 5 खाली कारतूस तथा एक बाइक जब्त की है। थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा के अनुसार, सूचना मिली थी कि 10 हजार का इनामी बदमाश जाहिद हयातपुर इलाके में दिखा है। पुलिस के पहुंचते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। जाहिद उर्फ बुलटी, मेवात क्षेत्र में सक्रिय बुलटी गैंग का सरगना है, जो वाहन चोरी और अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त है। उसे 2023 में भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन जमानत पर छूटने के बाद फिर सक्रिय हो गया था।

