A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेमध्यप्रदेश

नही रहीं ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया

 ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे सिंधिया का बुधवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। 75 वर्षीय माधवी राजे लंबे समय से बीमार थीं। बीते दो माह से वह दिल्ली के एम्स में ही भर्ती थीं और यहीं उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार गुरुवार को ग्वालियर में किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और ग्वालियर राजघराने की पूर्व ‘राजमाता’ माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है। पिछले दो महीने से उनका दिल्ली के AIIMS अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने आज सुबह 9.28 बजे दिल्ली के AIIMS अस्पताल में अंतिम सांस ली: ज्योतिरादित्य सिंधिया…

पांच मई को उनका स्वास्थ्य अत्यधिक बिगड़ने की सूचना मिलने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र गुना में प्रचार के दौरान ही दिल्ली रवाना हो गए थे। गुरुवार सुबह 10 बजे पार्थिव देह नई दिल्ली एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए रवाना की जाएगी।

दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक अंतिम दर्शनों के लिए रानी महल में रखी जाएगी। कटोराताल स्थित थीम रोड पर स्थित अम्मा महाराज की छतरी में राजमाता विजयाराजे सिंधिया व स्व. माधव राव सिंधिया की समाधि के पास ही शाम पांच बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!