A2Z सभी खबर सभी जिले की

समाज द्वारा किये गए कार्यों को मिला उचित सम्मान


संघ प्रमुख की बैठक में समाज के गौरव पुष्पो का भाग लेना हम सभी को गौरवान्वि करता है गौरवान्वित

 

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

Related Articles

मनावर। जिला धार ।। इन्दौर में मालवा प्रान्त (इन्दौर- उज्जैन संभाग) के विभिन्न समाजों के प्रदेश प्रमुखों की सामाजिक सद्भावना बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख माननीय मोहन जी भागवत द्वारा पंच परिवर्तन पर मार्गदर्शन दिया गया। सामाजिक समरसता पर इस प्रकार की पहली बैठक में विशेष आमंत्रित लगभग 200 गणमान्य जनों में सिर्वी समाज से पूर्व प्रान्तीय अध्यक्ष सीए भगवान जी लछेटा,नव मनोनीत प्रान्तीय अध्यक्ष कांतिलाल जी गेहलोत एवं पूर्व उपाध्यक्ष महेन्द्र जी परिहार का शामिल होना समाज के लिए गौरव का विषय है*। बैठक का वास्तविक उद्देश्य स्वदेशी जीवनशैली, कुटुम्ब प्रबोधन, पर्यावरण, नागरिक अनुशासन व सामाजिक समरसता के साथ सामाजिक बदलाव पर समाज प्रमुख के अनुभवों को साझा करना था। संघ प्रमुख ने ये सब विचार जानने के साथ कैसे सामाजिक क्षेत्र में प्रभावी बदलाव लाया जा सके इस पर मार्गदर्शित किया। इस मौके पर संघ प्रमुख को सिर्वी समाज में पिछले वर्षो में हुए सामाजिक बदलाव,जनगणना एवं उद्योग जगत पर आधारित पुस्तक सीए भगवान जी लछेटा द्वारा प्रदान की गई।

इस सुनहरे अवसर का लाभ लेने का सौभाग्य हमारे समाज के इन तीनों गौरव पुष्पो को मिला। यह हम सब को गौरवान्वित करता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!