
कांग्रेस पार्टी की “वोट चोर गद्दी छोड़” महारैली 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। इस रैली के लिए बानसूर के रामबाग में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, प्रभारी श्रीराम गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष भीमसिंह गुर्जर, राजू रैगर, नगर अध्यक्ष राहुल आर्य और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

इस बैठक में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता, पंच, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला पार्षद, नगर पालिका पार्षद और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में 14 दिसंबर को होने वाली रैली के लिए रणनीति बनाई गई और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया गया।