A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:दिब्यांग को घसिटता देख स्वंय पहुंचे अतिरिक्त एडीएम, दिया आश्वासन

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

हमीरपुर। ई-ट्राई साईकिल दिलाने की मांग को लेकर वृद्धाश्रम से कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांग बुजुर्ग को घसीटता देख अतिरिक्त एसडीएम ने पत्र लेकर आश्वासन दिया और उसे ई-रिक्शा में बैठाकर अपने पास से रूपये देकर वापस भेज दिया है। अतिरिक्त एसडीएम गुलाम हैदर की इस सरहानीय पहल की कलेक्ट्रेट परिसर में भूरी भूरी प्रसंसा की जा रही है।

मुस्करा विकास खंड के बांधुर बुजुर्ग निवासी ठाकुरदीन पुत्र रामचरन अविवाहित है, साथ ही माता पिता की मौत के बाद से शहर के यमुना पुल समीप वृद्धाश्रम में रह रहें है। बताया कि वह पूर्णतया दिव्यांग है,पहले दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने गए थे तब उन्हें चिकित्सकों ने 40 प्रतिशत दिव्यांग दिखाकर प्रमाण पत्र जारी कर दिया था जिस पर उन्हें ट्राई साईकिल उपलब्ध हो गई थी। बताया कि दिन ब दिन उनकी दिव्यांगता बढ़ती चली आ रही है। उनसे हाथ ट्राई साईकिल ना चल पाने के कारण घसिटकर चलते है। बताया कि उनको बीते रोज ई-ट्राई साईकिल वितरण की जानकारी हुई जिस पर वह गुरुवार को अपनी फरियाद लेकर जिलाधिकारी की चौखट घसिटकर जा रहें थे।दिव्यांग के घसिटकर आने की सूचना मिलने पर अतिरिक्त एसडीएम गुलाम हैदर तत्काल उसके पास पहुंचे जहाँ उन्होंने उसकी फरियाद सुनी और दिव्यांग संघ के जिलाध्यक्ष देवनारायण सोनी को मौके पर बुलाकर उनके प्रपत्र लेकर उन्हें ई-ट्राई साईकिल दिलवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम गुलाम हैदर ने ई -रिक्शा बुलवाकर पीड़ित दिव्यांग को बैठाकर अपने पास से रूपये देकर वापस वृद्धाश्रम भेज दिया है।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button