

रिपोर्टर : दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

**
मनावर।। जिला धार।। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मनावर के मार्गदर्शन में चिकली सेक्टर के ग्राम चिकली में जल संचय अभियान अंतर्गत नवांकुर संस्था चिकली वंदे मातरम समाज कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्यों के सहयोग से ग्राम में बहते नाले पर धनसिंह रामसिंह के खेत के पास बहते नाले पर समिति सदस्यों द्वारा सामूहिक श्रमदान कर 40 बोरियो का बोरी बंधान कार्य किया गया। इस दौरान विकासखण्ड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत द्वारा, जल संरक्षण के बारे मे जानकारी देते हुए बताया कि पृथ्वी पर जीवन बनाए रखने के लिए मनुष्यों, प्राणियों और पेड़ पौधों के लिए हवा एवं पानी एक महत्वपूर्ण आधार है इसके बिना जीवन संभव नहीं है। पानी पेयजल से लेकर, कृषि कार्य (खेती बाड़ी), खाना बनाने, कपड़े धोने से लेकर वन्यप्राणियों तथा अन्य कई कार्य के लिए पानी बहुत जरूरी हैं, लेकिन आज भी कई ऐसे ग्राम है जहां विशेष कर गर्मी के दिनों में पानी की गंभीर समस्याओ से जूझते हुए देखा हैं। ऐसी समस्या का सामना हमें न करना पड़े इसलिए आज हम जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था चिकली वंदे मातरम समाज कल्याण समिति एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्यों के सहयोग से जल संचय अभियान अंतर्गत ग्राम में बहते नाले पर सामूहिक श्रमदान कर बोरी बंधान का कार्य किया है।
बोरी बंधान कार्य से ग्राम में उपलब्ध जल स्त्रोतों में वाटर लेवल पड़ेगा। जिसके परिणाम स्वरूप हमें गर्मी के दिनों में पानी की समस्याओं से जूझना नहीं पड़ेगा। हम सब जानते है कि पानी के बिना सब व्यर्थ है इसलिए कहा जाता हैं कि जल बिना जीवन नहीं यानी जल ही जीवन है। इसलिए हमें स्थानीय स्तर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्यों के सहयोग से ग्राम में बहने वाले छोटे छोटे नाले पर छोटे छोटे बोरी बांध बनाने का अभियान शुरू करजल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। बोरी बंधान हेतु सामूहिक श्रमदान कार्य में चिकली वंदे मातरम समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष जगदीश भवेल सचिव संतोष पटेल, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सदस्य रविन्द्र मुवेल, मोहन डावर,, सुनील मुवेल, जितेंद्र डावर, सचिन डावर, अनिल मुवेल, सोहन आदि सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।