A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:नीलगाय ने बाईक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। तिलक समारोह से लौट रहे बाईक सवारों को नीलगाय ने टक्कर मार दी, जिसमे एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज किया जा रहा है।

कस्बे के इलाही तालाब निवासी ओमबाबू पुत्र धनीराम, अंकित सोनी(27)पुत्र रामप्रकाश सोनी और गहबरा निवासी संदीप (25)पुत्र रामकरण अंकित की बुलट से एक तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे तभी नेशनल हाईवे और गहबरा के सम्पर्क मार्ग पर अचानक नीलगाय ने आकर टक्कर मार दी जिससे तीनो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल लाया गया जहाँ से अंकित को गंभीर चोंटों के चलते तत्काल प्रभाव से मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया था लेकिन अंकित की रास्ते में ही मौत हो गई। शेष दोनों घायलों का भी इलाज किया जा रहा है जबकि दोनों की गंभीर हालत बताई जा रही है। मृतक अंकित सोनी मूलरूप से कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अरतरा का रहने वाला है और कस्बे के इलाही तालाब के निकट मकान बना कर रह रहा था और कस्बे में एक ज्वेलरी की दूकान चलाता था मृतक अपने परिवार में तीन भाईयों में दूसरे नम्बर का और अविवाहित था। घर में हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!