

गौशाला बादीपुर पर गौशाला महंत रूपी भगत जी के नेतृत्व में गौ पूजन एवं गोपाष्टमी महोत्सव मनाया गया
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां – आज बुधवार 29/10/2025 को भारतीय किसान संघ तहसील कामा एवं जुरहरा के किसानों ने गौशाला बादीपुर पर गौशाला महंत रूपी भगत जी के नेतृत्व में गौ पूजन एवं गोपाष्टमी महोत्सव मनाया गया l गौ माता की पूजा अर्चना हल्दी व अक्षत से तिलक करके माल्यार्पण कर आरती उतारी गई l गौ माताओ को गुड़ खिलाया गया । गौ माता के जय घोष के साथ परवरिश करने की बात कही गई । अपने किसान संघ तहसील जुरहरा अध्यक्ष विद्यासागर ने गौ माता के महत्व पर प्रकाश डाला । कामा अध्यक्ष यतेंद्र गुलपाडिया ने विचार रखते हुए कहा की हमें अपनी सोच बदलनी चाहिए और हर घर पर एक गेौ माता रखने का संकल्प लेना चाहिए । हुकम सिंह यादव ने गाय के पंचगव्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । आज के कार्यक्रम में मोहन जैन बोलखेड़ा गोपाल सिंह इंदल सिंह ज्ञान सिंह सतवास यादराम श्याम सिंह मंसाराम चिलकू राम केसरी बादीपुर महेश शर्मा मदन मोहन कन्हैया लाल शर्मा डॉक्टर विजय गौ सेवक हरचरण आदि गौ भक्त किसान भाई उपस्थित रहे ।