A2Z सभी खबर सभी जिले की

*सागौर पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप* *थाना प्रभारी व प्रधान आरक्षक सहीत आरोपीयों को जेल भेजने कि उठी मांग* *न्याय कि मांग पर अढ़ी भीम आर्मी ने आश्वासन के बाद समाप्त किया प्रदर्शन*

*सागौर पुलिस पर लगे लापरवाही के आरोप*

*थाना प्रभारी व प्रधान आरक्षक सहीत आरोपीयों को जेल भेजने कि उठी मांग*

*न्याय कि मांग पर अढ़ी भीम आर्मी ने आश्वासन के बाद समाप्त किया प्रदर्शन*

राहुल सेन मांडव मो 9669141814

Related Articles


धार/सागौर (शैलेन्द्र पॅंवार) बुधवार को भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) धार द्वारा पीड़ित सुरेश बड़ोलिया व माता, बहनों और उनके परिवार के साथ हुई घटना के विरोध में नगर में रैली निकाल कर सगौर थाने का घेराव करके आन्दोलन एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उसके परिवार पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया था किन्तु सागोर थाने पर तैनात ड्यूटी पुलिसकर्मियों ने उनकी सुनवाई नहीं की जिसके बाद आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी भारत एकता मिशन (धार) को पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मैदान में उतरना पड़ा।
भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला अध्यक्ष आशीष चौहान ने बताया कि उनके न्याय कि मांग के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों ने मामले को संज्ञान में लिया और पुलिस ने पीड़ित सुरेश बडोलिया और उनके परिवार के बयान लेकर तत्काल कार्यवाही करवाई की। वहीं पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि जांच दल कमेटी बना दी गई है जो लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करेंगे और साथ ही साथ पीड़ित परिवार के साथ अमानवीय व्यवहार करने व गुंडागर्दी करने वाले लोगों के विरुद्ध जांच कर जिला बदल NSA राष्ट्रीय सुरक्षा कानून आदि अपराधिक धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेजेंगे। पुलिस के इस आश्वासन के बाद भीम आर्मी आज़ाद समाज पार्टी कांशीराम ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया।
इधर आश्वासन के बाद यह भी अवगत करवाया गया कि यदी समय पर जांच करके आरोपीगण बबलू गौड़, रमेश गौड़, मोहन गौड़, विशाल गौड़ व थाना प्रभारी सागौर प्रकाश सरोदे, प्रधान आरक्षक संजय सिसोदिया आदि पर कार्यवाही कर जेल नहीं पहुंचाया जाता है तो भीम आर्मी एएसपीके द्वारा जिला मुख्यालय धार में चक्का जाम किया जाएगा।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!