A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :देशहित में सर्राफा कारोबारियों का बड़ा फैसला, बुलियन व्यापार सीमित करने पर बनी सहमति

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

हमीरपुर:तहसील सभागार राठ में प्रशासन और सर्राफा व्यापारियों की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें सोने-चांदी के बुलियन (इंट/बिस्कुट) की खरीद-फरोख्त को स्वेच्छा से सीमित करने पर सहमति बनी। बैठक में अधिकारियों ने वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों और विदेशी मुद्रा भंडार पर बढ़ते दबाव को लेकर व्यापारियों को जानकारी दी।

Related Articles

सर्राफा व्यापारियों और व्यापार मंडल प्रतिनिधियों ने राष्ट्रहित में शासन-प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिया। व्यापारियों ने कहा कि अधिकतर ग्राहक पुरानी ज्वेलरी बदलकर नई खरीदते हैं और स्थानीय स्तर पर बुलियन कारोबार सीमित है, फिर भी वे सरकार की मंशा के अनुरूप सहयोग करेंगे।

बैठक में तहसीलदार दिलीप कुमार, सहायक आयुक्त राज्य कर दीपक कुमार सिंह, राज्य कर अधिकारी राजेंद्र सिंह, सर्राफा एसोसिएशन, व्यापार मंडल एवं कर अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button